Saturday, September 5, 2026

22 को मुस्लिम समाज जलाएंगे 2200 दीये, प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तराखंड में शारदा घाट पर होगा समारोह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आगामी 22 जनवरी को मुस्लिम समाज के लोग यहां शारदा घाट में 2200 दीये जलाएंगे। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम समाज की ओर से यहां यह विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में रायशुमारी की और कार्यक्रम को भव्य बनाने पर मंथन किया।

अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की प्राण प्र ऐप पर पढ़ें आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मुस्लिम समाज के भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमजद हुसैन ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के इस मौके को खास बनाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है।

जिलाध्यण हुसैन ने बताया कि वह लोग 22 जनवरी को शारद घाट में 22 सौ दीये जलाएंगे। अयोध्या में होने जा रहे श्रीराम मार में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर यहां मुस्लिम समाज विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसकी तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यहां मुस्लिम समाज के लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म का हो, लेकिन राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रवाद सबसे ऊपर होना चाहिए। क्योंकि मर्यदा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश के लिए आदर्श हैं।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद, जिला मंत्री मोहम्मद कमर, जिला महामंत्री शाहिद अली, रिजवान हुसैन, शहंशाह भाई, मंडल अध्यक्ष मुवासिर अली, नजीर हुसैन, नसरुद्दीन, मोहम्मद रफीक, हसनैन रजा, जमीर इसैन आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.