Saturday, September 5, 2026

2023: सोमवती अमावस्या पर मिथुन, कुंभ समेत 7 राशियों पर सितारे रहेंगे मेहरबान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी

मेष राशि वालों की लव लाइफ में आज कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। साथ ही माता के साथ भी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। छात्रों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आज घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आप चिंतित रह सकते हैं। कारोबार की कोई खास डील फाइनल हो सकती है, इससे आपको खुशी होगी और कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और भौतिक विकास की संभावना भी बनती नजर आ रही है। व्यापार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव से नए सौदे हो सकते हैं।आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष पर जल और दूध चढ़ाएं।

वृषभ राशि वालों को आज भाई के सहयोग से तरक्की मिलेगी। आज आपको दिखावे से बचना होगा अन्यथा धर्म की हानि हो सकती है। शाम के समय पवित्र स्थलों के दर्शन करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी लव लाइफ आज सुखद रहेगी। दिन के दूसरे भाग में उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका ध्यान कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर रहेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी और कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बनेगी, जिससे परिवार के सदस्य खुश नजर आएंगे।

मिथुन राशि वालों के जीवनसाथी आज कोई खुशखबरी सुना सकते हैं, जिससे तरक्की होगी और मन भी प्रसन्न रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता नजर आ रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहने वाला है। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों को पूरा करने में आज आपका पूरा दिन व्यतीत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपका साथ देंगे और नए प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने के लिए आपके दिमाग में कुछ विचार आएंगे। इससे आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।

कर्क राशि वालों के ऑफिस का माहौल सप्ताह के पहले दिन अच्छा रहेगा और कार्यों में सहयोगी भी आपकी मदद करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपके लिए दिन रचनात्मक रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े आपके काम आज पूरे होने के योग बन रहे हैं और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। शाम को आप किसी दोस्त की शादी में जा सकते हैं।

सिंह राशि वालों को सप्ताह के पहले खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे और किसी संपत्ति को लेकर चर्चा भी करेंगे। छात्र पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान दें और एकाग्रता बनाए रखें। व्यस्तता में भी सोमवती अमावस्या पर पूजा-पाठ के लिए समय निकाल पाएंगे, इससे मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिससे वे आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना होगा। शाम का समय परिजनों के साथ शुभ कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या राशि वालों को आज व्यापार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें अन्यथा किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी किस्मत पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ काम करते रहें, जिससे सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में आ रही अड़चन से राहत मिलेगी और भविष्य के लिए नए रास्ते भी तय होंगे। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवती अमावस्या पर सूखे कुएं में दूध बहाएं।

तुला राशि वालों के आज कार्य व्यवसाय से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कुछ नई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो सकता है। लव लाइफ में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपने पद की गरिमा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि वालों का सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहेगा। बातचीत करने के तरीके से लोग आपसे प्रभावित होंगे। यह समय बचत व निवेश करने के लिए अच्छा है। लव पार्टनर अपने रिश्ते का भरपूर आनंद लेंगे और रिश्ते को ले जाने के बारे में विचार करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता आएगी और भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण या कुछ महंगा सामान खरीदने की परिजनों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

:धनु राशि वालों को आज किसी जानने वाले के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के कोशिशें कामयाब होंगी। पारिवारिक संपत्ति से आपको भरपूर लाभ मिलेगा। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी सफल हो पाएंगे। व्यापार में आज थोड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है, तभी लाभ के आसार हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और दान-पुण्य के कार्य भी करेंगे।

मकर राशि वाले छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई काम हाथ में आया तो परेशानी बढ़ सकती है इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं तो स्थितियां आपके पक्ष में बन रही हैं। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। आमदनी के नए स्रोत विकसित होंगे और अपने जीवन को स्थायी रिश्ते में बदलने का आज का प्रयास सफल रहेगा।

कुंभ राशि वाले आज अगर साझेदारी में बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो परिजनों का भी सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा औऱ कहीं बाहर भी जा सकते हैं। व्यापारियों की मेहनत सफल होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। खान-पान में ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा और आशीर्वाद भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें अन्यथा आपसे कोई गलती हो सकती है जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम को स्थिति में और सुधार होगा।

मीन राशि वालों की आज बिजनस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शेयर बाजार, लॉटरी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बनते नजर आ रहे हैं। व्यापार में यदि आपने कोई जोखिम उठाया है तो उसका परिणाम आज आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, धैर्य और अपने मधुर व्यवहार से वे दूर हो सकती हैं। आज आपको अपने भाई के सहयोग से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवती अमावस्या पर नदियों में स्नान करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.