Friday, September 4, 2026

2022 में कांग्रेस बनाएगी प्रदेश में सरकार : पटेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस को जन- जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक उसको मजबूत करने का उनका प्रयास जारी रहेगा। पटेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दमखम से राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

पटेल ग्राम बसंतीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर पदयात्रा निकाली। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान संजीत विश्वास और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में पटेल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे, नंदलाल प्रसाद, चंद्रशेखर डब्लू, बीडीसी मेंबर सुखदेव सिंह, गुरदयाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक शील, कमल विश्वास सुभाष मंडल, अनुज साना, मिथुन विश्वास, मुकेश राय, विश्वजीत सरदार, हरिपद मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.