Saturday, September 5, 2026

2009 में लड़ा चुनाव, रेप सहित 23 केस… मुंबई होर्डिंग हादसे के आरोपी भावेश भिंडे की कुंडली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुंबई के घाटकोपर में बीते 13 मई को दर्दनाक हादसा हो गया. तेज आंधी के चलते एक बड़ी सी होर्डिंग पेट्रोल पंप पर आ गिरी. इस हादसे में 14 लोगों की मौत और 74 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिस कंपनी ने यह होर्डिंग लगाई थी, पुलिस ने उसके मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, भावेश पर दर्ज यह मामला पहला नहीं है, उसके खिलाफ पहले से भी क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिनमें एक मामला यौन शोषण का भी है।

मुंबई के पंत नगर पुलिस ने भावेश भिंडे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से आरोपी भावेश फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है. पुलिस की कई टीमें आरोपी भावेश की तलाश में जुटी हैं.

भावेश के खिलाफ पहले से 23 केस दर्ज

भावेश ने 2009 में मुलुंड निर्वाचन क्षेत्र से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था. भावेश ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया था कि उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं, जिनमें मुंबई नगर निगम अधिनियम का उल्लंघन, चेक बाउंस सहित अन्य मामले शामिल थे।

हादसे में अब तक 14 की मौत

घाटकोपर हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है. अब भी NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मलबे को हटाया जा रहा है. पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पेट्रोल पंप के पास लगी होर्डिंग अवैध थी. बीएमसी ने 40 गुणे 40 फीट की होर्डिंग लगाने की ही अनुमति दी थी, लेकिन होर्डिंग का आकार 120 गुणे 120 फीट का था।

बीएमसी के अफसरों पर होनी चाहिए कार्रवाई- संजय राउत

इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र में सियासत भी गरमाई हुई है. बीजेपी विधायक राम कदम ने होर्डिंग के साथ कंपनी के मालिक भावेश और उद्धव ठाकरे की फोटो शेयर की. इस बीच, महाराष्ट्र के शिवसेना(UBT) (उद्धव बाबासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत का दावा है कि 14 नहीं, अब 18 लोगों की डेथ हुई है. मुंबई महानगर पालिका का एडमिनिस्ट्रेटर बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा. बीएमसी के अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.