भोंपूराम खबरी, किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी जनपद ऊधमसिंह नगर के आदेशानुसार जनपद में इनामी अभियुक्तगणों की धरपकड़ सम्बन्धित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में लूट मारपीट के अभियोग से सम्बन्धित 20 हजार के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस द्वारा एफआईआर नम्बर 437/2022 धारा 323/506 ipc से सम्बन्धित वांछित ईनामी अभियुक्त- सुखविन्दर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी लालपुर थाना किच्छा जनपद उ0 सि० नगर उम्र 31 वर्ष को कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए मखबिर की सूचना पर दिनांक 24.12.2022 को समय 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। व अभियुक्त द्वारा थाना ट्रांजिट कैंप मैं भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था अभी से थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लूट से संबंधित माल भी बरामद किया गया। वारंटी पर 20000/ रूपए का ईनाम भी घोषित था। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।




