6.7 C
London
Wednesday, February 5, 2025

20 लाख की फिरौती में रची गयी उत्तराखंड के मंत्री सौरभ को मारने की साजिश, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

- Advertisement -spot_img
spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड सरकार के मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने के षड्यंत्र का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल तांत्रिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंत्री सौरभ को मारने के लिए मुख्य आरोपी ने तांत्रिक से बीस लाख रुपए में डील तय की थी। सोमवार की सुबह राज्य की सबसे सनसनीखेज खबर के साथ हुई। खबर मिली कि उत्तराखंड सरकार के मंत्री सौरभ बहुगुणा को जान से मारने की साजिश रची गयी है। 3 अक्टूबर को मंत्री को इस सम्बंध में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से बात कर इस मामले की तह तक जाने की बात कही। मंत्री के सितारगंज के प्रतिनिधि उमाशंकर द्विवेदी ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की। रविवार को उनकी तहरीर पर पुलिस ने हीरा सिंह निवासी कोटा फार्म सितारगंज, सतनाम सिंह निवासी सिरसा फार्म बहेड़ी, हरभजन सिंह निवासी सितारगंज और तांत्रिक अजीज उर्फ गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमें के साथ ही उधम सिंह नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश करते हुए उक्त चारों आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसिया पूछताछ में मुख्य आरोपी हीरा सिंह ने बताया कि उसका खनन का काम बंद हो गया था। वहीं सरकारी जमीन से गेहूं चोरी के मामले में वह जेल गया हुआ था। उसने बताया कि उसे शक था कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की वजह से ही उसके साथ यह सब हो रहा है। इस पर उसने ठान लिया कि वह सौरभ बहुगुणा को नुकसान पहुंचाते हुए उसे मारने से भी पीछे नहीं हटेगा। इसी बीच हीरा की मुलाकात जेल में बंद सतनाम सिंह से हुई। सतनाम सिंह उर्फ सत्ता ने हीरा को जेल से बाहर जाने के बाद हरभजन सिंह के साथ अजीज उर्फ गुड्डू से मिलने को कहा। इस दौरान हीरा जैसे ही जमानत पर बाहर आ या उसने हरभजन से मिलकर अजीज उर्फ गुडू से मुलाकात की। वही उन्होंने हत्या की साजिश को रंग देना शुरू किया। हीरा ने बीस लाख रुपए में डील डन की। उसने बताया कि डील के एवज में उसने 5 लाख 70 हजार रुपए बतौर एडवांस अजीज को दिए। यही नहीं कुछ दिन पहले ही मंत्री सौरभ के आवास पर जाकर वहां की रेकी भी की। आवास की सारी जानकारी उसके अजीज को आकर दी। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तांत्रिक अजीज के कब्जे से 2 लाख 70 हजार रुपए व मुख्य आरोपी की स्विफ्ट कार तथा उसके पास से 86 सौ रुपए को बरामद कर लिया है।

Latest news
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »