Friday, September 4, 2026

यहां फॉर्च्यूनर की टक्कर में टीचर समेत 2 की मौत, 3 लोगों की हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चंपावत के टीचर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद राहगीरों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

हादसा देर रात नानकमत्ता – दहला रोड हाईवे पर हुआ। नानकमत्ता पुलिस के अनुसार, एक फॉर्च्यूनर कार (UK06-AE-5310) खटीमा की तरफ से आ रही थी, जबकि दूसरी रेनॉल्ट क्विड कार हल्द्वानी से चंपावत की ओर जा रही थी।

फॉर्च्यूनर में 3 लोग सवार थे, जो किच्छा जा रहे थे, जबकि रेनॉल्ट क्विड कार में दो लोग सवार थे। रेनॉल्ट में सवार मृतक की पहचान चंपावत के टीचर, माडली निवासी संजय पांडे (41) के तौर पर हुई है, जो राजकीय इंटर कॉलेज बालातरी में तैनात थे।

वहीं, फॉर्च्यूनर सवार दीपान्त सिंघल ( 24 ), निवासी आवास विकास कॉलोनी ( किच्छा) की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

सितारगंज में चल रहा इलाज

हादसे में घायल मनप्रीत सिंह ( 27 ) निवासी किच्छा और चन्द्रप्रकाश जोशी (35) निवासी चंपावत समेत अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए खटीमा मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हल्द्वानी से लौटते समय हादसा

नानकमत्ता पुलिस के अनुसार, रेनॉल्ट क्विड कार के मालिक ने कुछ दिनों पहले ही नई गाड़ी खरीदी थी। अभी तक गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी। हादसे के बाद कार सवार युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे।

चंपावत के माडली निवासी संजय पांडे राजकीय इंटर कॉलेज बालातरी में टीचर थे। मंगलवार को वह अपने साथी टीचर चंद्रप्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने के लिए हल्द्वानी गए थे। मृतक संजय पांडे अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों, माता-पिता और दादी को छोड़ गए हैं।

संजय पांडे टीचिंग के साथ-साथ भजन गायकी के लिए भी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

दीपांश सिंघल का करोड़ों का कारोबार

किच्छा के आवास विकास निवासी और भगवती हार्डवेयर के मालिक पवन सिंघल के 24 वर्षीय बेटे दीपांश सिंघल की भी इस हादसे में मौत हो गई। सिंघल परिवार का इलाकों में करोड़ों का कारोबार है। उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्षेत्रीय विधायकों और व्यापारिक संगठनों ने परिवार से मिलने पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.