Friday, September 4, 2026

महान जादूगर OP शर्मा का हुआ निधन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हैरतअंगेज जादुई करिश्मों से लोगों को अचंभित करने वाले देश के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया. 76 वर्षीय ओपी शर्मा शहर के बर्रा-2 में रहते थे. उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उन्होंने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए हैं। दुनिया में अपनी जादूगरी का परचम फहराने वाले कानपुर के मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार रात निधन हो गया. वह किडनी की बीमारी के चलते फॉर्चून हॉस्पिटल मे भर्ती थे. 76 वर्षीय शर्मा शहर के बर्रा-2 में रहते थे. उन्होंने फॉर्च्यून हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।  उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई. रंगमंच और इंद्रजाल की दुनिया का हर शख्स गमगीन हो गया। ओपी शर्मा मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे. वह कानपुर में स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री में कम करने आए थे। और यहीं से फिर जादूगर बन गए. उन्होंने अपनी जिंदगी में 34 हजार से ज्यादा जादू के शो किए. उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी है। ओपी शर्मा के छोटे बेटे सत प्रकाश शर्मा भी जूनियर ओपी शर्मा कहे जाते है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.