Friday, September 4, 2026

कोसी नदी में पैर फिसलने से 19 साल के युवक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल में गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां की ग्राम सिमलखा का रहने वाला 19 साल के युवक की डुबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवका का कोसी नदी में पैर फिसला गया।

दरअसल 19 साल का विशाल जलाल कोसी नदी पार कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वो नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

इलाके में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.