Friday, September 4, 2026

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। शनिवार को भारत विकास परिषद, काशीपुर और परिवर्तन , इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, काशीपुर के तत्वाधान में वैलनेस सेन्टर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ इंस्टीट्यट के प्रोफेसर वैभव बमोरिया व अभिषेक श्रीवास्तव और परिषद से शाखा संरक्षक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियांशु बंसल, सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने रिबिन काट कर और भारत माता व विवेकानन्द जी के तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया। शिविर में इंस्टीटूट कें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर अभिषेक श्रीवास्तव जी ने भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन कराने के लिये धन्यवाद किया और परिषद द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो में विशेष रुचि दिखाई और निकट भविष्य में भी परिषद के साथ मिल कर सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

शिविर में परिवर्तन सेल से आकांक्षा सोनी , परिषद के शाखा संरक्षक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियांशु बंसल,सचिव सचिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विभु गोयल, आयुष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, शोभित अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.