भोंपूराम खबरी। एलर्जिक राइनाइटिस (सर्दी-जुकाम) आज विश्वभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। प्रदूषण, बदलती जीवनशैली एवं प्रतिरक्षा असंतुलन के कारण यह रोग अब बार-बार होने वाली दीर्घकालिक समस्या बनता जा रहा है। आधुनिक चिकित्सा में उपलब्ध दवाएँ लक्षणों को नियंत्रित करने में सहायक हैं, किंतु स्थायी राहत देने में उनकी सीमाएँ देखी गई हैं।
पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश द्वारा विकसित एवं शोध आधारित आयुर्वेदिक औषधि “इम्बो” पर हुए नियंत्रित चिकित्सीय परीक्षणों में तीव्र, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक परिणाम प्राप्त हुए। 100 रोगियों पर किए गए अध्ययन में लगभग 90% रोगियों को 5 मिनट के भीतर राहत अनुभव हुई। वर्तमान में देशभर के लगभग 1500 चिकित्सक अपनी चिकित्सा पद्धति में “इम्बो” का उपयोग कर रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार, 16 मई को गदरपुर तहसील के रतनपुरा स्थित “पड़ाव – स्पेशलिटी आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट सेंटर” में एक दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के 18 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को “इम्बो ब्रांड एम्बेसडर” के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
संगोष्ठी में प्रयागराज से डॉ. एस. के. राय, रामपुर से वैद्य गुंजन अग्रवाल, लखनऊ से वैद्य आकाश उपाध्याय एवं डॉ. साक्षी, पीलीभीत से डॉ. एकता गुप्ता, बरेली से डॉ. रवि प्रताप सिंह, गाज़ियाबाद से डॉ. अनिल तिवारी, मेरठ से वैद्य अमित चौधरी, खलीलाबाद से वैद्य अमित उपाध्याय, मुरादाबाद से डॉ. राघव शर्मा, ग्रेटर नोएडा से डॉ. अशोक तोमर, शामली से डॉ. असीम राही, गाज़ीपुर से डॉ. पुष्कर राय, बलिया से डॉ. आशुतोष सिंह, कन्नौज से प्रिंस राज सिंह, बिलासपुर से वैद्य विजय प्रकाश मिश्रा, रामपुर से डॉ. वी. के. शर्मा तथा अलीगढ़ से मोहम्मद शाहिद मलिक अपने अनुभव साझा करेंगे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुशील टंडन (बरेली), वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सुनील गौतम (रुद्रपुर), वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जी. सी. सिंघल (दिल्ली), डॉ. चित्रक बंसल (अमरोहा), उत्तराखंड आयुष विभाग के ड्रग कंट्रोलर डॉ. के. एस. नेपलच्याल, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव कुरेले, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आलोक शुक्ला तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री विवेक प्रकाश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री प्रदीप फुटेला करेंगे, जबकि नैनीताल सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेह सती, कुमारी नेहा नेगी एवं वैद्य सुमित श्रीवास्तव द्वारा किया जाएगा।




