Friday, September 4, 2026

पुलिस ने गौला से बरामद किया सुधीर का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।बीते रोज गोला नदी में दो युवा पानी के तेज बहाव में बह गए थे जिसमें से एक किशोर युवराज को पुलिस ने पानी में से निकाल लिया था जिसको बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. आज कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम ने साथ में बहे दूसरे किशोर सुधीर का शव बरामद कर लिया है।

गौला नदी हल्द्वानी में बहे किशोर का शव 20 घंटे बाद गौला बैराज से बरामद हो गया है। सुबह पांच बजे से चले सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ और पुलिस ने सफलता मिली।आज सुबह करीब 11 बजे की बात है। जब काठगोदाम गौला बैराज के गेट रोज़ाना की तरह खोले गए तो सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने देखा कि गेट के पास किसी लाश फंसी हुई है। यहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काठगोदाम थाने के एसओ प्रमोद पाठक, मल्ला चौकी प्रभारी फिरोज आलम, एसआई मनोज कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से सुधीर गौड़ के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। इधर, स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.