Friday, September 4, 2026

16 दिन के नवजात पर कोरोना का कहर

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी, काशीपुर । कोरोना की रफ़्तार भले धीमी पड़ गई हो लेकिन महामारी का कहर अभी भी बरकरार है । जानकारों के मुताबिक नवजात बच्चों पर महामारी का खतरा बना हुआ है । उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में कुछ इस तरह का एक मामला प्रकाश में आने बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में 16 दिन के नवजात शिशु में एंटीबॉडी मिली है। यह तब होता है जब कोरोना संक्रमित होने के बाद मरीज स्वस्थ हो जाता है।

यह मामला तब सामने आया जब 16 दिन के नवजात की तबीयत लगातार बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी। खून की जांच के दौरान पता चला कि बच्चे में एंटीबॉडी बन चुकी हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे को कोरोना हुआ था, लेकिन अब वह ठीक हो चुका है। आपको बता दे प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343504 हो गई है। इनमें से 329794 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.