Friday, September 4, 2026

कल्याणी नदी से हटेंगे 1500 अवैध कब्जे, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कल्याणी नदी के किनारे वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर अब नगर निगम कार्रवाई करने के मूड में है। शहर के मध्य से गुजरने वाली कल्याणी नदी के दोनों किनारों पर करीब 1500 लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है।

निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे लेकिन किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि नदी की भूमि सरकारी है और बाढ़ के समय यह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसके बावजूद यहां पक्के और कच्चे मकान बना कर लोग रह रहे हैं। इससे नदी का बहाव भी बाधित हो रहा है और गंदगी के कारण जल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।

कुछ समय पहले नगर निगम की टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया था और उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिन में स्थान खाली करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार नोटिस की अवधि पूरी हो चुकी है लेकिन अब तक किसी ने भी स्वेच्छा से जगह खाली नहीं की। जवाब में भी कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

कल्याणी को साफ कराने की तैयारी में नगर निगम

नगर निगम कल्याणी नदी को नमामि गंगे योजना के तहत साफ कराने की तैयारी में है। इसके लिए शासन को सिंचाई विभाग के माध्यम से 300 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। नगर निगम घरों से आने वाले गंदे पानी को नदी में आने से रोकेगा। कोशिश होगी कि पानी फिल्टर होने के बाद नदी में गिरे।

नगर निगम की शहर में कई परियोजनाएं चल रही हैं। कल्याणी नदी को नमामि गंगे योजना से साफ कराने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। नदी के किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाए जाने की तैयारी है। पूर्व में 1500 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। – शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.