Friday, September 4, 2026

सुयाल नदी में नहाने आए दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अल्मोड़ा की सुयाल नदी में नहाने आए तीन दोस्तों में से दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, विश्वनाथ घाट के पास सुयाल नदी में नहाने गए तीन युवकों में से 2 युवकों की डूबकर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने शवों को नदी से बाहर निकाला. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा नगर क्षेत्र निवासी तीन दोस्त नहाने के लिए सुयाल नदी गए थे. तीनों दोस्त विश्वनाथ घाट से कुछ दूरी पर नदी में नहाने के लिए उतरे. नहाने के दौरान अचानक दो युवक नदी में डूब गए. साथ में गए तीसरे दोस्त ने आनन फानन में इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. जिसके बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना के बाद अल्मोड़ा कोतवाली से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची. पुलिस शवों को लेकर जिला अस्पताल को रवाना हो गयी है. मृतकों में एक की शिनाख्त अभिषेक भारती निवासी मकेड़ी, धारानौला, अल्मोड़ा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान तरल बाल्मीकि निवासी एनटीडी के रूप में हुई है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.