Friday, September 4, 2026

आरक्षी अभय सिंह को उधमसिंहनगर पुलिस गार्ड द्वारा दी गई सलामी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ग्राम भरतपुर, थाना- कुंडा ,जनपद -उधम सिंह नगर निवासी आरक्षी अभय सिंह पुत्र किशोरी सिंह, उम्र 35 साल, जो 2007 बैच के आरक्षी थे, इनकी पोस्टिंग थाना- कोतवाली रामनगर, जनपद -नैनीताल में थी करीब 2 हफ्ते पूर्व से यह बीमार थे, जिनका उपचार पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और फिर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में चल रहा था, इनको पीलिया हो गया था, आज सुबह करीब 3:00 बजे इनकी मृत्यु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में हो गई, इनके घर में इनकी मां, बड़ा भाई ,भाभी इनकी पत्नी और दो बेटियां हैं, इनका अंतिम संस्कार आज उनके गांव भरतपुर के श्मशान घाट में किया गया ,जिसमें जनपद उधम सिंह नगर पुलिस गार्ड द्वारा नियमानुसार सलामी दी गई एवं अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह क्षेत्राधिकारी काशीपुर श्री आशीष भारद्वाज ,प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरुण सैनी थानाध्यक्ष कुंडा प्रदीप नेगी एवं अन्य कई पुलिस कर्मी अंतिम संस्कार मे सम्मिलित हुए ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.