Friday, September 4, 2026

शासन ने इस विभाग में किये अधिकारियों के प्रमोशन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के पद प्रमोशन किया गया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने आदेश जारी किया है।सूचना महानिदेशक द्वारा जारी किये गये आदेश में उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में विभागीय कोटे के पदो पर पदोन्नति किया गया है। वहीं इस चयन की संस्तुति के आधार पर उत्तराखंड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में 02 अनुवादकों तथा 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी व जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पद वेतन लेवल-7 वेतनमान 44900-142400 पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत करते हुए दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाता है। उपरोक्त आदेश में पदोन्नति अधिकारियों में से दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह विष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम, जानकी देवी आदि।उपरोक्त पदोन्नत कार्मिक की वर्तमान तैनाती जनपद व कार्यालय में ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इनके स्थानान्तरण व अन्यत्र तैनाती के आदेश यथाआवश्यकता / नियमानुसार बाद में निर्गत किये जायेंगे।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.