Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग के मुताबिक 26 तक रहेगा मौसम शुष्क

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि शुक्रवार से कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, अधिकांश इलाकों में 26 तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 24 को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 25 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 26 को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इन तीनों दिन प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 के बाद प्रदेश में बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.