Friday, September 4, 2026

सड़क हादसा में 10 लोगों की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है दिल दहला देने वाली इस घटना में 10 लोगों की मौत होने का समाचार है यहां नेशनल हाईवे पर  सुबह (23 जून) 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, इस हादसे में पिकअप में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों के घायल होने की खबर है. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.

दरअसल, पीलीभीत के पूरनपुर हाईवे पर गजरौला स्थित मालामुड़ पर एक पिकअप पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत होने की बात सामने आई है. इसके साथ ही करीब सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं. यह सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं का परिवार हरिद्वार में गंगा स्नान और दर्शन कर लौट रहा था.

पीलीभीत सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत बुधवार रात यह लोग लखीमपुर खीरी के गोला के लिए लौट रहे थे. गुरुवार सुबह पिकअप (महिंद्रा) के ड्राइवर को पीलीभीत के गजरौला स्थित माला मोड़ पर अचानक नींद की झपकी आ गई. इससे पिकअप पेड़ से टकरा गई. हादसे में मौके पर ही 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हैं.

हालांकि, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मृतकों की संख्या 11 बताई है. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर मृतकों और गंभीर घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है. अस्पताल पहुंचने के बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो सकेगी. इसके साथ ही सही संख्या की जानकारी मिल पाएगी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.