Saturday, September 5, 2026

आज होगा 14 घंटे की अवधि वाला साल का सबसे लंबा दिन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज 14 घंटे की अवधि वाला साल का सबसे लंबा दिन होगा। जीरो शेड यानी सूर्य सिर के ठीक ऊपर होने के साथ मध्याह्न में व्यक्ति को परछाई भी नही दिखेगी। यानी परछाई भी साथ छोड़ देने की कहावत आज चरितार्थ हो गई । आर्य भट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार दिन रात का घटना बढ़ना सामान्य प्रक्रिया है और यह क्रम पूरे साल चलता है। इन दिनों सूर्य उत्तरायण है यानी उत्तरी गोलार्ध के ऊपर है। जिस कारण यहां गर्मी का मौसम है और सूर्य की किरणे अधिक समय तक उत्तरी गोलार्ध में पड़ती हैं। इसके विपरित दक्षिण गोलार्ध में इन दिनों दिन छोटे होंगे और रात की अवधि लंबी होगी। अब सूर्य 21 जून को कर्क रेखा ठीक ऊपर पहुंचने जा रहा है तो यह दिन साल का सबसे लंबा दिन होगा। दिन का अधिकतम समय लगभग 14 घंटे का होगा और रात करीब 10 घंटे की होगी। इसके बाद दिन के समय का घटना शुरू हो जाएगा और 22/23 सितंबर दिन व रात बराबर हो जाएंगे और 12 घंटे का दिन व इतनी ही लंबी रात होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.