Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका,राहुल गांधी का मानसिक उत्पीड़न करने का लगाया आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने डीडी चौक किच्छा शहर में देश के प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका गया ,पुतला दहन करते हुए डॉ गणेश उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता ने कहा आज हमारे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) बार-बार बुलाकर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है ।इसकी हम सब कांग्रेसी जन घोर निंदा करते हैं । नेशनल हेराल्ड इस केस को 2015 में मोदी सरकार ने बंद कर दिया था ,2024 के चुनाव को देखते हुए व अपने गिरते हुए सांख को बचाने के लिए तथा महंगाई तथा बढ़ती बेरोजगारी से बचने के लिए दूसरी तरफ ध्यान बांटने की कोशिश करते हुए उन्हें इस ईडी के माध्यम से के माध्यम से पुनः खोलने का कार्य कर रहे। इस घृणित कार्य का सब लोग खुला विरोध करते हैं राहुल जी हमेशा सत्य के साथ अपनी बेबाक बातें चाहे चाइना बॉर्डर का मामला हो ,चाहे महंगाई, बेरोजगारी का हो या

कोरोना काल में लाखों लोगों की ऑक्सीजन व सही स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से मृत्यु का मामला हैं ,। हमेशा खुलकर विरोध किया है , देश के प्रधानमंत्री मोदी डर के मारे आज ईडी के माध्यम से मानसिक उत्पीड़न कर रहे है। हमारा स्पष्ट कहना है अगर इसी तरह सोनिया जी और राहुल जी का मानसिक गोपी उत्पीड़न करने का लगातार प्रयास किया तो देश भर के कांग्रेसन जेल भरो आंदोलन किया जाएगा ।देश के अंदर जेले छोटी पड़ जाएगी और हमेशा सत्य की लड़ाई लड़ने को हम तैयार रहेंगे ।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, नगर पालिका के चेयरमैन दर्शन कोहली ,पप्पू दुआ ,गौरव बेहड ,सरवर यार , गुरदास कालरा ,विनोद कोरंगा, मेजर सिंह, महिपाल सिंह बोरा, नारायण सिंह ,प्रेम आर्य ,सुनीता कश्यप, रामबाबू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.