Saturday, September 5, 2026

योग प्रतिदिन की दिनचर्या में करें शामिल, सुशील चौहान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिविहार कॉलोनी में नगर प्रचार प्रमुख राजेश सकसेना के नेतृत्व में आज योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योग के माध्यम से आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारिरिक ब्याधियों से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास जैसे सूर्य नमस्कार,तितली आसन,ताड आसन,मयूर आसन, धनुषआसन,शीर्षासन,पद्मासन,अलोम-विलोम,कपालभाति व अन्य आसन किये गये।

सिंह कॉलोनी पार्षद सुशील चौहान द्वारा सभी को संदेश दिया गया कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करें जिससे आपका जीवन सुन्दर व सरल होगा व तन मजबूत व मन शान्त रहेगा। आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे व योग से तन मन को साधने के सबसे सरल और सर्वोत्तम माध्यम को अपनायेंगे। इस दौरान, मुख्य शिक्षक लक्ष्य दिवाकर,कुबेर ,अमित कुमार,दीपू,विजय, आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.