Saturday, September 5, 2026

सड़क हादसे में 5 युवकों की दर्दनाक़ मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज सुबह सड़क हादसे की बहुत दुखद खबर सामने आ रही है सुबह रामनगर के लिए बेहद दुख भरी खबर लेकर आई मिल रही जानकारी के मुताबिक , बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे शहर पांच युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। यूपी के शाहजहांपुर रोड स्थित रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के पांच युवकों की मौत की सूचना।रामनगर के इंडिया मेडिकल स्टोर के स्वामी के भाई सहित पांच लोग कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश के बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। गूलरघट्टी निवासी इमरान खान,खताडी़ निवासी हाफ़िज़ ताहिर,मुजामिल, सगीर व फरीद की सड़क हादसे में मौत,दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के पांच युवकों की मौत हो जाने के बाद रामनगर में शोक का माहौल है।बताया जा रहा है एक साथ दो कारों से रामनगर से कुल दस लोग निकले थे। भोर में करीब साढ़े चार, पांच बजे के आसपास ट्रक ने उनमें से एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार पांच युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पांचों रामनगर में अपना कारोबार करते थे। हादसे की खबर सुनने के बाद स्वजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।रामनगर के दस युवक दो कारों से भोर में बिलग्राम शरीफ मजार के लिए निकले थे। वे बरेली से निकलकर साहजहांपुर रोड पर पहुंचे ही थे कि ट्रक ने उनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में उस कार में सवार पांच लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी युवक रामनगर के मोहल्ला खताड़ी व गूलरघट्टी इलाके के निवासी हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.