Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने दो जीव तस्करों को 45 जिंदा कछुए के साथ किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलभट्टा थाना पुलिस टीम ने वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से टीम ने 45 जिंदा कछुए बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। साथ ही कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द किया जाएगा। लंबे समय से यूपी क्षेत्र से वन्य जीव की तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिसपर थाना पुलिस ने कल देर रात बॉडर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तो एक बाइक में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। रोकने पर बाइक सवार घबरा गए और बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। तभी टीम ने दोनो आरोपियों को दबोच लिया। बाइक में रखा कट्टे की तलाशी ली गई तो कट्टे में 45 जिंदा कछुए बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनतोष विश्वास निवासी किच्छा एवं ज्योतिष गाइन निवासी किच्छा बताया है,जो बरेली जनपद से कछुए पकड़कर लाते थे और ऊधम सिंह नगर जनपद मे सप्लाई करते थे। आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.