Saturday, September 5, 2026

महिला ने अपनी बेटी का गला घोंटकर, फिर खुद भी लगाई फांसी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मां ने अपनी आठ महीने की मासूम बेटी का गला घोंटा फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यही कयास लगाया जा रहा है। पुलिस भी पहले इसी एंगल पर जांच कर रही है। दिल दहला देने वाली यह घटना उधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म की है। शक्तिफार्म में आठ माह की बेटी के साथ मायके से लापता महिला का शव संदिग्ध परिस्थितयों में जंगल के भीतर पेड़ पर लटका मिला। शक्तिफार्म के रुदपुर ग्राम सभा निवासी जोगेश हालदार की 30 वर्षीय बेटी पिंकी का विवाह पीलीभीत के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। वह अपनी आठ माह की बेटी जाहन्वी के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए अपने आठ साल के बेटे यश के साथ 29 मई को अपने मायके रुदपुर आई थी। मायके वालों ने बताया कि पिंकी शनिवार को  अपनी आठ माह की पुत्री के साथ घर से कहीं निकल गई। मासूम के साथ पिंकी के लापता होने पर पिछले दो दिनों से मायके वाले व ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। पिंकी के लापता होने की सूचना उसके ससुराल में भी भेज दी गई । सोमवार को भी तलाशी के दौरान ग्रामीणों को रुदपुर के निकट सूखी नदी से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पिंकी का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसके शव के पास में 8 माह की पुत्री का शव भी पड़ा था। बेटी की मौत की सूचना पर मायके वाले और काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मायके में कोहराम मच गया। पिंकी की बीमार मां खबर सुनकर बेहोश हो गई। चौकी इंचार्ज शक्तिफार्म संजीत कुमार ने बताया कि पेड़ पर महिला शव झूलता बरामद हुआ है। महिला के शव के पास से ही करीब आठ माह की बेटी का भी शव मिला है। सम्भवतः महिला ने फांसी लगाने से पूर्व नवजात को मारा होगा। नवजात के गले पर भी निशान मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नवजात, महिला की मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.