Friday, September 4, 2026

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, पांच गम्भीर घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तड़के हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये हैं। पिथौरागढ़ आपताकालीन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 मंगलवार तड़के पिथौरागढ़ से चंपावत की ओर जा रहा था। वाहन में सात लोग सवार थे। इग्यार देवी हंसेश्वर मंदिर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन डिवाइडर से टकराकर पल पलटा। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। जिससे वाहन में सवार सभी सात लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) व पिथौरागढ़ कोतवाली के साथ ही ऐंचोली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से उप्र के दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.