Saturday, September 5, 2026

14 मार्च को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का होगा आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर, भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा 14 मार्च को सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही 14 महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला मुडेला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान समारोह मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुश्री भावना मेहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती रुचि भट्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा शर्मा होंगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में उधम सिंह नगर जनपद के विभिन्न शहरों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 14 महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 10 मार्च से 15 मार्च तक स्वर्गीय सुषमा स्वराज सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर सम्मान की शुरुआत करके नारी शक्ति के गौरव को बढ़ाया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.