Friday, September 4, 2026

14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा, शिव अरोरा

Share

Advertisement

भोंपराम खबरी,रुद्रपुर।  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 14 अगस्त 2022 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। इसी के तहत उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय रुद्रपुर स्थित सिटी क्लब में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 14 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर पाकिस्तान से आए बुर्जुगों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विभाजन पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव घई जी अध्यक्ष व रुद्रपुर विधायक श्री शिव अरोरा जी संयोजक की भूमिका में रहेंगे। विधायक श्री शिव अरोरा जी ने बताया कि इस साल भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बड़ा एलान किया है। जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त दंगो में मारे गए लाखों लोगों को याद किया और कहा कि इस दिन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि अब से 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।  उनके निर्देश के बाद उधम सिंह नगर जनपद के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी 14 अगस्त 2022 को प्रात: 11बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन रूद्रपुर के गंगा पूर रोड स्थित जेसीज पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। जिसको ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। विधायक श्री शिव अरोरा ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। विधायक श्री शिव अरोरा ने जनपद के समस्त परिवारों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष केवल कृष्ण बत्रा, हरीश जल्होत्रा, नरेंद्र अरोरा, प्रीत ग्रोवर, राजकुमार फुटेला, सुनील ठकराल, अशोक छाबड़ा , उमेश पसरीचा , राजकुमार फुटेला, पप्पल अरोरा,विक्की घई, मनोज मदान, आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.