Saturday, September 5, 2026

हैदराबाद गैंगरेप केस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान, 2 आरोपी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हैदराबाद गैंगरेप केस मामले में पुलि ने अभी तक 5 आरोपियों की पहचान की है, जिसमें 2 गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक रेप में शामिल 3 आरोपी नाबालिग हैं, जिससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है। केस में तीन आरोपियों का बैकग्राउंड सियासी रसूख वाला बताया जा रहा है। पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगा है।घटना 28 मई की है। लड़की के पिता ने बुधवार 1 जून को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। IPC की धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत हैदराबाद के जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। घटना की जांच कर रहे हैदराबाद वेस्ट जोन DCP जोएल डेविस ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा – विक्टिम आरोपियों के बारे में ज्यादा नहीं जानती। उसने सिर्फ एक नाम बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। CCTV फुटेज हासिल कर लिए गए हैं। इनसे हमने 5 आरोपियों की पहचान की है। जोएल ने आगे कहा- दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। होम मिनिस्टर के बेटे के शामिल होने के आरोप बेबुनियाद हैं। एक VIP का बेटा है, जिसे नाबालिग होने के कारण रात में हिरासत में नहीं लिया गया। विधायक के बेटे का नाम भी सामने आया था। विक्टिम के बयान और CDR एनालिसिस से साफ हुआ है कि वह पांच आरोपियों में शामिल नहीं है। संदिग्धों का पब के बाहर निकलते समय का CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़िता लड़कों के साथ जाते हुए देखी जा सकती है। ये उजाले में पब के बाहर खड़े होकर बातें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की एक दोस्त को गले लगाती है, उसे विदा करती है और बाकी लड़कों के साथ लाल मर्सिडीज में चली जाती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.