Saturday, September 5, 2026

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार सोनीपत से भी जुड़े

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लॉरेंस बिश्नोई के कई साथी सोनीपत के हैं. तीन गैंगस्टर काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही रहने वाले हैं. हालांकि तीनों फिलहाल जेल में हैं।पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार सोनीपत से भी जुड़ गए हैं. मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद के एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में कैद हुई है. बोलेरो के अंदर सोनीपत के दो शूटरों के सवार होने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद पुलिस अलर्ट पर है। पंजाब पुलिस ने खरखौदा के गांव गढ़ी सिसाना में दबिश भी दी है, हालांकि सोनीपत पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रही है. बता दें कि पंजाब में 29 मई की शाम को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मुसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आते ही सोनीपत का भी नाम सामने आने लगा था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही हैं. उसके आधार पर पंजाब पुलिस के साथ ही सोनीपत पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई. यहीं से बदमाश बोलेरो पर सवार होकर रवाना हुए थे, जिसके बाद मामले में हरियाणा के शूटरों से तार जुड़ने लगे थे। बीसला के पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के दौरान गाड़ी से उतरे दो युवक सोनीपत के बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.