Friday, September 4, 2026

आपसी विवाद के चलते दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के फुलसुंगी में स्थित एक निजी क्लीनिक पर आज अपराधियों के एक गुट ने एक युवक को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े उस पर तमंचे से फायर झोक दिया। अपराधियों ने युवक के सर पर 315 बोर के तमंचे से फायर किया। पर गोली युवक के सर के पिछले हिस्से को छूते हुए निकल गई और युवक मामूली रूप से घायल हो गया और दिनदहाड़े घटित हुई इस वारदात में युवक की जान बच गई….उधर दिनदहाड़े गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर एकत्र हुए तो हमलावर मौके पर तमंचा छोड़कर वहां से फरार हो गए….फिलहाल मौके पर रुद्रपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह और ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.