Saturday, September 5, 2026

भाजपा विधायक के खिलाफ़ एसडीएम ने दी तहरीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुरोला में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच आपसी विवाद गहरा गया है। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में विधायक दुर्गेश्वरलाल व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। पुरोला थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी का तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला की ओर से अतिक्रमण हटाया। इस पर विधायक ने रात दस बजे विश्राम गृह में बुलाया, लेकिन रात का समय होने के कारण वह नहीं जा पाए। 22 मई की सुबह विधायक से मिलने गए तो विधायक ने मिलने से मना कर दिया और बाजार में मिलने के लिए कहा। मुख्य बाजार में उनके खिलाफ नारेबाजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। उपजिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर उनसे अवैध कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.