Friday, September 4, 2026

59 देशों में बिना पूर्व वीजा कर सकेगे यात्रा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वैसे तो दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट 90वां पर स्थान था। लेकिन इस साल 2022 में भारत ने अपने पासपोर्ट को मजबूत किया है। इस साल भारत का पासपोर्ट छह स्थान चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत में रहने वाले लोग अपने पासपोर्ट पर 59 देशों में बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट पर अब लोग 59 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के डाटा पर आधारित है।वीजा फ्री (Visa Free) यात्रा का मतलब आप कभी भी इन देशों में इंडियन पासपोर्ट के सहारे जा सकते हैं। हालांकि, सभी देशों के अलग-अलग नियम होते हैं। कई देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं, जहां पहुंचते ही आपको वीजा मिल जाता है। तो कुछ देशों में रुकने का समय निश्चित है।59 देशों में से कुछ प्रमुख देश

नेपाल – जब तक आप चाहें भूटान – 6 महीने तक मालदीव – 3 महीने तक फिजी – 4 महीने तक मकाऊ – 30 दिनों तक  इंडोनेशिया – 30 दिनों तक कतर 30 दिनों तक फिलिस्तीन – 3 महीने तक माइक्रोनेशिया – 30 दिनों तक बारबाडोस – -3 महीने तक ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स – 30 दिनों तक कुक आइलैंड्स – 31 दिनों तक डोमिनिका – 6 महीने अल साल्वाडोर – 90 दिन

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.