Friday, September 4, 2026

वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कुमायूं डिवीजन के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खटीमा के लोनिवि गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गयी। कहा कि रेस्टोरेन्ट/होटल द्वारा वसूले जा रहे सर्विस चार्ज के अनिवार्य न होने, एमआरपी में जीएसटी शामिल होने, प्रत्येक खरीद पर जीएसटी बिल लेने तथा जीएसटी में पंजीकृत होने पर व्यापारियों को होने वाले लाभ सम्बन्धी प्रावधानों से आम जनता एवं व्यापारियों को अवगत कराने के सम्बन्ध में समाचार पत्रों, एफएम, रेडियों एप्प, होर्डिग्स एवं पैम्फलेटस के माध्यम से सघन अभियान चलाया जाए।  अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी/नागरिको को यह भी अवगत कराया जाय कि वे अपना पैन एवं आधार संख्या बिना वैध कारणों के किसी के साथ भी साझा न करें। अन्यथा किसी अपरिचित द्वारा उक्त का उपयोग फर्जी जीएसटी पंजीयन लेने एव कर चोरी में किया जा सकता है।

अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह में नियत तिथियों को फाईल किये जाने वाले रिटर्न हेतु एक वार्षिक कैलेन्डर भी बनवा कर व्यापारियों को वितरित किया जाये, जिससे व्यापारियों को समय से रिटर्न दाखिल करने में मदद मिल सके।

अग्रवाल ने कुमायूं जोन में राजस्व बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 15 दिन में व्यापारियों के साथ बैठक करें, उनके साथ सौहार्द पूर्ण व्यवहार अपनाए। जिससे स्वच्छ वातावरण मिल सके। कहा कि जो स्टेट होल्डर्स अच्छा टेक्स सरकार को दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित करने किया जाए, जिससे लोगों में सरकार के प्रति अच्छा सन्देश जाए।   इस मौके पर राज्य कर कुमायूं जोन के अपर आयुक्त बीएस नगन्याल, रुद्रपुर सम्भाग ज्वाइंट कमिश्नर आरएल वर्मा, हल्द्वानी संभाग के ज्वाइंट कमिश्नर पीएस डूंगरीयाल, डीएस नगन्याल, डिप्टी कमिश्नर रुद्रपुर रजनीश यशस्वी आदि मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.