Friday, September 4, 2026

सीएम धामी ने अपने निजी आवास पर सुनी जनता की समस्याएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा । उत्तराखंड खासकर ऊधमसिंहनगर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सीएम पुष्कर सिंह सख्त हो गये। खटीमा में कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह से साफ कहा कि कानून तोड़ने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।इसके आदेश पुलिस कोक्षदे दिये गये है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई की में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास कार्यों को किसी भी दशा में प्रभावित नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि खटीमा के सभी विकास कार्य पूर्व की भांति जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे तथा सभी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में रहे और कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा में पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि राज्य को उन्नति के शिखर पर ले जाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है, कानून सब के लिए एक समान है और सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वालों को शरण नहीं दी जाएगी, इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अभियान चलाकर बाहर से आये प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.