Friday, September 4, 2026

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हो रही है रविवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने 24 मई तक राज्य के अधिकांश जनपदों पहाड़ से लेकर मैदान पर भारी बारिश ,आंधी तूफान ,ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है।जिसको लेकर अगले 48 घंटे ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा सतर्क रहने की सलाह देते हुए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में आज भारी बारिश ,ओलावृष्टि और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना जताई है राज्य में कहीं कहीं बिजली गर्जन के साथ तीव्र बौछार की भी संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।23 व 24 मई को राज्य के देहरादून ,टिहरी ,उत्तरकाशी ,बागेश्वर नैनीताल ,पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि व बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मैैदानी इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार तक मैैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.