Friday, September 4, 2026

डीपीएस में खगोल विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में खगोल विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। खगोल विज्ञान मनुष्य में एक व्यापक दृष्टिकोण उत्पन्न करने के साथ ही एक नई दुनिया के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करता है।

इस अवसर पर प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी निदेशक आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंस नैनीताल तथा डॉक्टर वीरेंद्र यादव वैज्ञानिक आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंस नैनीताल ने बच्चों को खगोल विज्ञान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। दिल्ली पब्लिक स्कूल समय -समय पर बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी महात्वकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए विविध प्रकार के शैक्षिक आयोजन करवाते रहता है। यह कार्यक्रम भी उसी दिशा में एक अनोखी पहल है।

डी पी एस रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर के मार्ग दर्शन में बच्चों में वैज्ञानिक चेतना के विकास के लिए समय समय पर प्रयासरत रहा है। डी पी एस रुद्रपुर ने बच्चों की वैज्ञानिक जिज्ञासा हेतु साइंस पार्क, इनोवेशंन लेब, रोबोटिक्स लेब आदि पहले ही विद्यालय में स्थापित किये जा चुके हैं ।ताकि बच्चे तकनीकी विकास के पथ पर अग्रसर रहे |यह विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर जी की ही दूर दृष्टि का परिणाम है कि उन्होंने रुद्रपुर जैसे छोटे से शहर में बच्चों को यह सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.