Saturday, September 5, 2026

सवा दो साल बाद आखिरकार जेल से बाहर आए आजम खान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर विधायक आजम खान करीब 27 महीने बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आए. वहीं आजम खान की रिहाई के 20 घंटे बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्वीट कर खुशी जताई और कहा कि, “झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं.” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है। सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है. जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं. पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। इससे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव भी शुक्रवार सुबह आजम खान को रिसीव करने के लिए सीतापुर जेल गए थे. यहां आजम का स्वागत करने के बाद शिवपाल सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए. इस दौरान शिवपाल यादव ने ये भी कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमें सिखाया है कि हम सुख दुख में साथ दें. गौरतलब है कि आजम खान को 89वें मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जिसके बाद देर रात उनकी रिहाई का आदेश जेल पहुंचा और तमाम कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह जेल से रिहाई मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.