Saturday, September 5, 2026

दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल एसएसपी ने किया खुलासा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शनिवार को प्रातः थाना पंतनगर क्षेत्रान्तर्गत शान्तिपुरी न03 मे गोविन्द सामन्त श्री ट्रेडर्स खनन पट्टा खेतों के पास खनन के वाहनों को रास्ते से हटाने को लेकर संदीप सिंह कार्की पुत्र जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी न० 3 थाना पन्तनगर जनपद उधमसिंहनगर व पंकज जोशी व विपक्षी 1 दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता 2- मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी न0 3 थाना पन्तनगर के बीच विवाद हो गया था।

मोहन सिंह व दीपक सिंह द्वारा मौके पर ललित मेहता को हथियार पिस्टल के साथ बुलाया गया व मौके पर तीनों ने एक राय होकर ललित मेहता ने पिस्टल से संदीप कार्की की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी व अभि0 गण मौके से फरार हो गये। मृतक के भाई किशन सिंह कार्की पुत्र स्व० जगत सिंह कार्की निवासी शान्तिपुरी न0 3 थाना पन्तनगर जनपद उधमसिंहनगर की तहरीर पर तत्काल ही थाना हाजा पर FIR 110-91/2022 धारा 341/302/323/506/34 भादवि बनाम। दीपक सिंह मेहता पुत्र मोहनसिंह मेहता 2-मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता 3- ललित सिंह मेहता पुत्र मोहन सिंह मेहता निवासीगण शान्तिपुरी नD 3 थाना पन्तनगर पंजीकृत किया गया। अभिगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एंव क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक पन्तनगर एवं SOG उधमसिंहनगर को अभिवगण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित की गयीं।

उक्त टीमो द्वारा संयुक्त प्रयास करते हुए घटनास्थल के आस पास के CCTV फुटेज एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के उपरान्त सूचना संकलन करते हुए घटना के विभिन्न कारणी एवं विवादो पर कार्य करते हुए वांछित अभि0 की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी रखते हुए रविवार को सूचना संकलन के आधार पर लालकुआ रोड मन्दिर मस्जिद के पास अभि0 मोहन सिंह मेहता पुत्र भीम सिंह मेहता को दिनांक 16.05.2022 को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.