Friday, September 4, 2026

आम आदमी पार्टी में13 लोगों को मिली संगठन में जगह

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए संगठन का विस्तार किया गया । आप पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद आज आप प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी । उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए जानकारी दी कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर काम करते हुए आगे बढ रही है और नए सिरे से पार्टी संगठन का ढांचा बनाते हुए मजबूत कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी ने शुरुवात करते हुए 13 पदों पर जिम्मेदारियां बांटी हैं । इस संगठन विस्तार में जोत सिंह बिष्ट को भी आप पार्टी की जगह दी है जिन्होंने बीते दिन ही कांग्रेस छोडकर आप पार्टी का दामन थामा था । बसंत कुमार – वरिष्ट प्रदेष उपाध्यक्ष(कुमाऊं प्रभारी),श्री शिशुपाल रावत – प्रदेश उपाध्यक्ष(नैनीताल एवं अल्मोडा जिला प्रभारी व प्रदेष महिला मोर्चा प्रभारी),श्रीमति सुनीता बाजवा टम्टा – प्रदेश उपाध्यक्ष(संगठनात्मक जिला काशीपुर एवं खटीमा जिला प्रभारी),श्री दिग्मोहन नेगी – प्रदेश उपाध्यक्ष(चमोली,रुद्रप्रयाग एवं पौडी गढवाल जिला प्रभारी),श्री प्रवीन कुमार बंसल – प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला देहरादून पछवा प्रभारी ),श्रीमति डिंपल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला देहरादून परवा प्रभारी ), श्री नरेश शर्मा- प्रदेश उपाध्यक्ष( संगठनात्मक जिला हरिद्वार एवं रुडकी जिला प्रभारी),श्री आजाद अली – प्रदेश उपाध्यक्ष( प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी ),श्री अजय जायसवाल – प्रदेश महासचिव,श्री धमेंन्द्र कुमार बंसल – प्रदेश कोशाध्यक्ष,श्री अमित जोशी – प्रदेश मीडिया प्रभारी,श्री दीप प्रकाश पंत – प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी।            आम आदमी पार्टी में13 लोगों को मिली संगठन में जगह

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.