Friday, September 4, 2026

यहां दो मासूमों की मौत से मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन के करीब इस मलिन बस्ती में अचानक दो मासूमों की मौत से हड़कंप मच गया है मलिन बस्ती में खांसी-बुखार जैसी सामान्य बीमारी से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। करीब 10 और बच्चों में भी इसी तरह के लक्षण पाए गए हैं। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों की जांच कर एक को एसटीएच में भर्ती कराया है। बच्चों को खांसी-बुखार, स्कैबिज, शरीर में दाने होने पर विटामिन-ए दिया गया है। मामला हल्द्वानी शहर से लगी ढोलक बस्ती का है। यहां मजदूरी करने, कूड़ा बीनने वाले सैकड़ों परिवार रहते हैं। बस्ती में लक्ष्मी नाम की 6 साल की बच्ची और 4 साल के दीप को एक सप्ताह पहले बुखार और खांसी की दिक्कत हुई। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि हालत बिगड़ने पर दीप को उसके परिजनों ने एसटीएच में भर्ती करा दिया। उधर, लक्ष्मी के परिजन उसे घर पर रखकर ही दवाइयां देते रहे। 4 मई को दीप की एसटीएच और लक्ष्मी की घर पर मौत हो गई। इसके बाद बुखार-खांसी के लक्षण बस्ती के कई अन्य बच्चों में भी दिखाई देने लगे। क्षेत्र में काम करने वाली आशा फैसिलेटर ने इसकी जानकारी विभाग को दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.