Friday, September 4, 2026

थापर रोड निर्माण को लेकर विधायक शिव अरोरा से मिले कालोनीवासी, आश्वासन पर किया धरना स्थगित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थापर रोड निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा बरकरार है, आज इसी कड़ी में स्थानीय नागरिकों ने विधायक शिव अरोड़ा का घेराव कर निगम द्वारा भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 9 माह से सिंह कॉलोनी से भूरारानी रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर निगम ने 9 माह पहले शिलान्यास किया था, शिलान्यास के उपरांत ठेकेदार ने रोड को खोद दिया व मिट्टी का भराव कर छोड़ दिया। 9 माह बाद भी रोड का निर्माण नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष है। रोड पर पड़ी मिट्टी लोगों के घरों, दुकानों में जा रही है। साथ ही मिट्टी के उड़ने से लोगों के स्वास्थ्य खराब हो रहा है। जिसकी शिकायत अनेकों बार नगर निगम को बताने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं हो रहा है। गुस्साए लोगों ने विगत शुक्रवार को भी रोड पर धरना प्रदर्शन किया था व आज निगम गेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी।

आज सुबह दर्जनों स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों ने विधायक शिव अरोड़ा के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उनका घेराव किया व रोष जाहिर किया। अक्रोशित नागरिकों को विधायक अरोरा ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा व आज के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित करें। जिस पर रोषित लोगो ने आज के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सोनू गगनेजा, पवन गाबा, सुरेन्द्र चौधरी, कपिल कालरा, विजय परूथी, पुष्पेंद्र शर्मा, दीपांशु शर्मा, योगेश भारद्वाज, राकेश शर्मा, प्रेम पाल, विजय कुमार, सुमित जोली, प्रदीप गर्ग, अशोक नरूला, महेश रस्तोगी, अमित सिंह, सुशील खुराना, हरविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, जय प्रकाश, अमित सिंह, पंकज कुमार, जगदीश सिंह, अनिल नेगी, राजन ठुकराल, विक्रम सिंह, गुलाब सिंह आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.