Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में सीएम के उपचुनाव को लेकर तिथि हुई घोषित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा में उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा तिथि की घोषणा कर दी गई है।चंपावत में उपचुनाव को मतदान की तिथि जहां 31 मई रखी गई है।वही 3 जून को मतगणना की तिथि को रखा गया है। उत्तराखंड के साथ केरल व उड़ीसा में भी उप चुनाव इसी तिथि को चुनाव आयोग द्वारा कराए जायेगे।जबकि बात उत्तराखंड की करी जाए तो भाजपा चुनाव की तैयारीयों मे जहां पहले ही जुट गई थी। वही खुद मुख्यमंत्री चंपावत में रैलियों को संबोधित भी कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य दलों के अभी भी प्रत्यासी तय नही हो पाए है।वही चुनाव आयोग के उप चुनाव की घोषणा के बाद विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव का बिगुल फूके जाने के साथ ही अब अन्य दल भी अपने अपने प्रत्यासी को चम्पावत में उतारने का काम करेंगे।जबकि भाजपा संगठन उप चुनाव की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुट चुका है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.