Friday, September 4, 2026

तहसील दिवस का दिन जगह की समय सारणी जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर-ऊधमसिनगर में तहसील दिवस का दिन जगह की समय सारणी जारी हो गयी है। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने प्रथम व तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से तहसील दिवस के आयोजन हेतु रोस्टर जारी किया है। उन्होने बताया कि 03 मई 2022 प्रथम मंगलवार को तहसील रूद्रपुर, 17 मई 2022 तृतीय मंगलवार को किच्छा, 07 जून 2022 प्रथम मंगलवार को सितारगंज, 21 जून 2022 तृतीय मंगलवार को नानकमत्ता, 05 जुलाई 2022 प्रथम मंगलवार को खटीमा, 19 जुलाई 2022 तृतीय मंगलवार को जसपुर, 02 अगस्त 2022 प्रथम मंगलवार को काशीपुर, 16 अगस्त 2022 तृतीय मंगलवार को बाजपुर व 06 सितम्बर 2022 प्रथम मंगलवार को गदरपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि यदि किसी तहसील दिवस को राजकीय अवकाश घोषित होगा उसके स्थान पर दूसरे दिन कार्य दिवस में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.