Friday, September 4, 2026

छोड़कर गई दादी तो युवक ने की फंदा लगाकर आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लालकुआं बिंदुखत्ता निवासी 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जिसका शव तीन से चार दिन बाद घर पर ही बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक संजय नगर बिंदुखत्ता निवासी दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश आर्या अपनी दादी के साथ रहता था। दादी के घर से कुछ ही दूर पर माता-पिता भी रहते हैं। दादी करीब चार से पांच दिन पूर्व पहाड़ गई हुई थी। इसके बाद दीपक घर पर अकेला रह रहा था। मगर वह भी किसी को दिख नहीं रहा था। लोग सोच रहे थे कि वह दादी के घर पर ही होगा। रविवार की सुबह जब दादी के घर दीपक के परिजन पहुंचे तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। जिसका शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.