Friday, September 4, 2026

यूपी के सीएम योगी का उत्तराखंड में तीन दिवसीय दौरा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ तीन मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। बताते चलें कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है। डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दि है तीन मई को पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। आपको बता दें कि यमकेश्वर ब्लॉक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह ब्लॉक है। वहीं आशंका है कि चार मई को सीएम योगी अपने पैतृक गांव में जाकर अपने रिश्तेदारों से भेंट कर सकते हैं। वहीं अगले दिन पांच मई को वह हरिद्वार में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए अलकनंदा होटल को राज्य को समर्पित करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के होटल का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.