Friday, September 4, 2026

अवांछित तत्व कर रहे देवभूमि की संस्कृति से छेड़छाड़, सीएम धामी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर : मुख्य्मंत्री धामी ने रूद्रपुर पहुंचने पर कहा की हम समान कानून संहिता लागू कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो रही है। प्रदेश चीन व नेपाल की सीमाओं से लगा हुआ है। यहां की संस्कृति बनी रहनी चाहिए।                                प्रदेश में इन दिनों सत्यापान अभियान चल रहा है। कोई भी आवांछित तत्व देवभूमि की संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। यह बात रुद्रपुर में सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। साथ ही विस चुनाव की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। मंच पर पहुंचते ही धामी ने कहा कि राज्यों से कोविड को लेकर पीएम ने बातचीत की। इसके चलते ही तीन घंटे विलंब हुआ। आपके उत्साह देखकर मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। एक चुनाव हो गया इसके बाद अगला चुनाव और फिर चुनाव कराना है। एक के बाद एक काम करके बैठना नहीं है। हमारे कार्यकर्ता बंधु पूछते थे और कहते थे कि इस बार सरकार आना मुश्किल है। डिबेट में 10 से 15 सीट से अधिक आना मुश्किल बताया। कश्मीर में दो संविधान, प्रधान चलता था, जिसे सरकार ने बदला। धारा 370 समाप्त पीएम मोदी ने किया। देश के अंदर हम समान कानून संहिता लागू कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड से हो रही है। कोई किसी भी धर्म, समुदाय का हो कानून एक समान होगा। प्रदेश में सघन जांच का अभियान चल रहा है। राज्य को आसामाजिक तत्वों से सुरक्षित करना है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.