Friday, September 4, 2026

15 बटालियन एनडीआरएफ द्वारा रा०बा०ई०कॉलेज पंतनगर मे छात्राओं को दिया गया आपदा प्रबन्धन का प्रशिक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गदरपुर स्थित 15वीं वाहिनी एन०डी०आर०एफ० द्वारा जनपद में चलाये जा रहे स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के क्रम मे आज *राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पंतनगर मे* आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण तथा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे प्राथमिक उपचार के साथ-साथ भुकम्प, बाढ, आग से बचाव जैसे आपदा सम्बंधित विषयों के बारे में जानकारी दी गयी। सेनानी श्री सुदेश कुमार दराल द्वारा बताया गाया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बच्चे आपदा के समय मे कैसे अपनी अपने परिवार तथा समाज की मदद कर सकते है तथा कैसे एक जागरूक नागरिक की भूमिका भी अदा कर सकते है, यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। साथ ही इस प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे मे बताया कि इस प्रशिक्षण से जान-माल की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज के कार्यक्रम से स्कूल के 21 अध्यापक / अध्यापिकाऐं/ स्कूल स्टॉफ एंव 301 छात्रायें लाभान्वित हुए। इस कार्यक्रम में स्कूल प्राध्यापिका श्रीमती शईस्ताजमाल अंसारी भी उपस्थित रही। इनके अतिरिक्त एन०डी०आर०एफ० के पदाधिकारियों में श्री प्रवीन कुमार ओझा (सहायक सेनानी) निरीक्षक अमलेश कुमार, उप० निरीक्षक दीप चन्द्र, व अन्य 14 बचाव कर्मियों द्वारा स्कूल में आपदा संबन्धित प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.