Saturday, September 5, 2026

एसडीएम की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर,ड्राइवर की मौत,एसडीएम की हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की के लक्सर में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में डंपर ने लक्सर एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार एसडीएम संगीता कनोजिया कहीं जा रही थी। इस दौरान डंपर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे इतना भयानक था कि एसडीएम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि एसडीएम की हालत भी गंभीर बताया जा रहा है। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनको रेफर भी कियाजा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.