Friday, September 4, 2026

सिक्ख संगठन के पदाधिकारीयों ने अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। आज भारतीय सिक्ख संगठन के पदाधिकारियों ने तीन पानी मेडिसिटी हॉस्पिटल के पास जो हाईवे पर ब्रिज निर्माण हुआ है उसके ऊंचे होने के कारण लिंक रोड करतारपुर की तरफ मेडिसिटी के पास सड़क की भूमि पर दुकानों का अतिक्रमण होने के कारण और कुछ वाहन साइड में खड़े रहने के कारण आए दिन रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं ज्यादातर किसानों के ट्रैक्टर जो गेहूं आदि भरे टैक्टर ट्राली वाहन आते हैं उनको ऊपर चढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है और साइडों में जगह न मिलने के कारण वे आगे हाईवे रोड पर नहीं चढ़ पाते हैं और सामने से आते वाहन को नहीं देख पाते हैं जिसके कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इनी मुद्दों को लेकर सिक्ख संगठन के पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी महोदय उघमसिह नगर से मुलाकात की और तत्काल इन मुद्दों पर संज्ञान लेने की अपील की की सड़क की जगह पर जो अतिक्रमण दुकानों का है वह तत्काल हटाया जाए सड़क पर अन्य वाहन खड़े ना हो पाए आने जाने वाले वाहनों को पूर्ण सुविधा मिलनी चाहिए जिससे कोई दुर्घटना ने हो पाए इसमें भारतीय सिक्ख संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सरदार वीर सिंह जी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह रंधावा रामपुर के जिला अध्यक्ष सुखविंदर लाडी तेजिन्दरसिह बाजवा अमन सिंह ढिल्लो सुरजीत सिंह अमरजीत प सिंह सन्घु सादा सिंह बलजीत सिंह कोटिया प्रकाश सिंह घुमन आदि मुख्य पदाधिकारी व भारी संख्या में किसान मोजुद रहे इस मुद्दे को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है जिलाधिकारी महोदय ने इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.